Agra News: जूस में पिलाया नशीला पदार्थ, कार लेकर हुए फरार
आगरा, अगस्त 2 -- Agra News: एकता क्षेत्र में मेट्रो में कार लगवाने के नाम पर दो युवकों ने कार सहित मालिक को बुलाया। मोमोज और गन्ने का जूस पिलाया। इस दौरान पीड़ित बेहोश हो गया। इसी का फायदा उठाकर कार को लेकर फरार हो गए। गढ़ी जस्सा, एत्मादपुर निवासी जगवीर सिंह चौहान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगवीर ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि वह अपनी अर्टिगा कार किराए पर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। 30 जुलाई की शाम करीब चार बजे कुबेरपुर कट नेशनल हाईवे पर दो अज्ञात युवक मिले। उन्होंने कार को मेट्रो में लगवाने की बात कही। अच्छी आमदनी का भरोसा दिया। आरोपितों ने मेट्रो के ऑफिस चलने को कहा। पीड़ित राजी हो गया। रास्ते में आरोपितों ने जूस और मोमोज खिलाए। जिससे उसकी तबीयत बिड़ने लगी। कार चलाना छोड़ दिया, बेहोश हो गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.