Agra News: जूनियर बालिका कबड्डी ट्रायल 17 अक्तूबर को
आगरा, अक्टूबर 12 -- Agra News: 22 से 24 अक्तूबर तक मुरादाबाद में प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 17 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 18 अक्तूबर को दोपहर 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। ट्रायल में प्रतिभाग करना पूरी तरह नि:शुल्क है। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी 17 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे जन्मतिथि के मूल प्रमाण पत्र, पात्रता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड के साथ स्टेडियम में उपस्थित हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.