Agra News: जूनियर कबड्डी के ट्रायल एक को
आगरा, अक्टूबर 30 -- Agra News: प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता रायबरेली में 14 से 16 नवंबर तक खेली जाएगी। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल का जिलास्तरीय ट्रायल एक नवंबर को दोपहर तीन बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल दो नवंबर को अपराह्न दो बजे से शुरू होगा। ट्रायल में भाग लेने वाली बालिकाओं का जन्म 31.12.2010 के बाद का होना चाहिए। वजन 55 किलोग्राम से कम होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्मतिथि का मूल प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा। यह भी पढ़ें- Agra News: अलीगढ़ में होंगे खेलो इंडिया के ट्रायल स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने जानकारी दी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.