आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: बंसल नगर (ताजगंज) में बगीची वृंदा भगत स्थित एक जूता गोदाम में रविवार अल सुबह आग लग गई। गोदाम बेसमेंट में था। आग से कालोनी में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। हादसे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना सुबह करीब चार बजे की है। राजपुर चुंगी निवासी रफीक जूता व्यापारी हैं। बगीची वृंदा भगत में उन्होंने एक मकान के बसमेंट में गोदाम बना रखा है। त्योहारी सीजन में गोदाम माल से भरा हुआ था। यह भी पढ़ें- Agra News: नैपकिन फैक्ट्री स्वाहा कालोनी में फैली दहशत माल की डिलीवरी से पहले हादसा हो गया। गोदाम में आग से पड़ोसी दहशत में आ गए। घरों से बाहर निकल आए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर एक-एक करके...