आगरा, अक्टूबर 9 -- Agra News: पटियाली थाना पुलिस ने जुआ के मामले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 2900 रुपये की नकदी, ताश गड्डी बरामद की हैं। पटियाली थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने शुक्रवार को जुआ खेलते हुए आधा दर्जन आरोपी पकड़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम कादिर निवासी जहानी थोक पटियाली, मुस्ताक अली, असलम, नौशाद निवासीगण लाल बाग भरगैन, सगीर निवासी गडैया थोक भरगैन, बाहर मियां निवासी मीरन थोक भरगैन बताए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...