Agra News: जुआ के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
आगरा, अक्टूबर 6 -- Agra News: सोरों कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से जुआ के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को जुआ के मामले में अतिवीर पुत्र गोविन्दराम, धर्मेंद्र पुत्र जगदीश, प्रवीन कुमार पुत्र राजपाल, विशाल पुत्र राजेन्द्र निवासीगण चण्डौस थाना सोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे व फड़ से 1150 रुपये की नकदी, ताश पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- Bareily News: जुआरी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.