आगरा, जुलाई 27 -- Agra News: स्थानीय जंक्शन की जीआरपी ने स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों के संबंध में जीआरपी थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने मोबाइल चोर के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है। जीआरपी थाना प्रभारी कोमल कुंतल ने बताया कि थाना में दर्ज हुए मोबाइल चोरी के मामलों में अग्रिम कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी की टीम ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से करीब पौने सात बजे चोरी के तीन मोबाइल फोन समेत सूरज पुत्र रक्षपाल निवासी मौहल्ला अग्रवाल थाना कोतवाली जिला मैनपुरी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- जीआरपी ने 5 शातिर मोबाइल चोर दबोचे बरामद मोबाइलों के बारे में आरोपी से पूछताछ की गई है। पूछताछ मे...