Agra News: जिले में 59 अमान्य स्कूलों पर एक-एक लाख जुर्माना, बंदी के आदेश
आगरा, अक्टूबर 28 -- Agra News: जिले में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने छह विकास खंडों के 59 अमान्य विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाने और उनका संचालन बंद कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें बाह के 15, जैतपुरकलां के 13, खेरागढ़ के 10, जगनेर के 12, फतेहपुर सीकरी के पांच और अछनेरा के चार विद्यालय शामिल हैं। संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को जुर्माने की वसूली कराने और कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि बिना मान्यता विद्यालयों का संचालन शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 और उत्तर प्रदेश शिक्षा का अधिकार नियमावली-2011 के प्रावधानों के विपरीत है। ऐसे विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी है। विभाग ने विद्यालय संचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.