Agra News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए हुआ ट्रायल
आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: सोरों के फरीदनगर स्थित जिला स्टेडियम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्यनरत छात्राओं के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का ट्रायल हुआ। इस दौरान विभिन्न खेलकूदों में छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का ट्रायल बीएसए विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। जिले के सभी कुल आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 210 छात्राओं ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। जूनियर एवं सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी, खो-खो में 12-12 छात्राओं, एथलेटिक्स में जूनियर व सीनियर वर्ग में 12-12 छात्राओं का चयन किया गया। सभी चयनित छात्राओं को सात दिवसीय प्रशिक्षण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र कासगंज एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहावर में दिया जाएगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.