Agra News: जिला बदर बदमाश को पुलिस ने दबोचा
आगरा, अगस्त 2 -- Agra News: जिला बदर किए जाने के बावजूद जनपद में प्रवेश करना एक आरोपित को महंगा पड़ गया। शाहगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरिफ निवासी सोरों कटरा शाहगंज को जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह सत्य नगर स्थित कलारी वाली गली में पहुंच गया। सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरापित पर चोरी, आबकारी, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.