आगरा, जुलाई 12 -- Agra News: रविवार को जिला पंचायत विभाग द्वारा जनपद के अलग-अलग हिस्सों में 2500 पौधों का रोपण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष भी आधा दर्जन स्थानों पर पहुंचीं और समर्थकों के साथ पौधों का रोपण किया। सभी को एक पेड़ माता-पिता के नाम पर लगाने के लिये प्रेरित किया। मानसून की दस्तक के साथ ही शहर में पौधरोपण अभियान का आगाज हो चुका है। इसी क्रम में जिला पंचायत विभाग द्वारा जनपद में 23 स्थानों पर वृहद पौधरोपण किया गया। अभियान में जिला पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी सहभागिता की। अभियान के तहत शमसाबाद में सबसे ज्यादा 900 पौधों का रोपण किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारा के विभिन्न गांवों में हुआ पौधरोपण जबकि बरौली अहीर में 600, बिचपुरी में 350, अछनेरा में 250, सैंया में 150, फतेहाबाद में 150 औ...