आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भगौर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को तहसील स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में जिला टीम में विभिन्न प्रभारियों एवं तहसील संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। जिला कार्यकारिणी में अनामिका शर्मा, कुलदीप राना, जगन्नाथ शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं तहसील स्तर पर लोकेंद्र तिवारी को सदर, राजेश सिंह को खेरागढ़, मंजू को फतेहाबाद, राहुल भारद्वाज को किरावली, डॉ.शैलेंद्र राजपूत को बाह तथा अंशुल पचौरी को एत्मादपुर तहसील का संयोजक घोषित किया गया। जिला मंत्री सौरभ शर्मा ने कहा क...