Agra News: जिला अस्पताल में युवक मृत घोषित, परिवार में कोहराम
आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: स्थानीय जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह एक युवक को परिवारीजन लेकर आए। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह परिजन एक युवक को लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि युवक 35 वर्षीय सचिन पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव नगला गुमानी, थाना गंगीरी, जिला अलीगढ़ है। वह सुबह अपनी परचून की दुकान खोल रहा था, तभी अचानक बेहोश हो गया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सैफई किसान बाजार के पास नाले में मिला युवक का शव परिजनों के पोस्टमार्टम से इंकार करने पर पुलिस ने औपचारिकताएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.