Agra News: जिन सहस्रनाम महाअर्चना में श्रद्धालुओं ने अर्पित किए अर्घ्य
आगरा, अक्टूबर 16 -- Agra News: जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे दस दिवसीय श्री जिन सहस्रनाम महाअर्चना एवं महामृत्युंजय महाशांति अनुष्ठान शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान जिनेंद्र का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्य से श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित किए। भक्तों ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्राणियों के कल्याण की कामना की। शाम को संगीतमय मंगल आरती और गुरु भक्ति ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.