Agra News: जिनोल में घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी
आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: थाना क्षेत्र के गांव जिनोल में बुधवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किए हैं। परिजनों के मुताबिक जिनौल गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र मनीराम गुड़गांव में नौकरी करते हैं। बुधवार तड़के करीब चार बजे कुछ अज्ञात चोर दीवार के सहारे उनके घर में दाखिल हो गए। घटना के समय घर में अरुण की मां गुड्डो देवी, मामा बुधपाल और भतीजी गुनगुन सो रहे थे। गुड्डो देवी के मुताबिक कमरे से खटपट की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उनकी पोती गुनगुन जाग गई और कमरे में पहुंची। गुनगुन के शोर मचाने पर वह घर से भाग गया। परिजनों ने कमरे को देखा तो एक संदूक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.