आगरा, नवम्बर 6 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र के गांव जासमई निवासी 50 वर्षीय साधुराम पुत्र अंगनलाल की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन उनका शव गांव लेकर पहुंचे। इसके बाद मृतक के बेटे गोबिंद ने पीआरबी-112 पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि चार नवंबर को गांव के कुछ लोगों ने उनके पिता के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पटियाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस की फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में साधुराम के बुखार से पीड़ित होने की बात सामने आई है। गत चार नवंबर की सुबह करीब तीन बजे वह दवा लेने के लिए अकेले घर से निकले थे। बुखार के कारण उनकी मानसिक...