Agra News: जानलेवा हमले का पीड़ित बोला, 12 घंटे चौकी में बैठाया
आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: जानलेवा हमला और मारपीट के दो मामलों में पीड़ितों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दोनों मामलों में अधिकारियों से शिकायत की गई है। जगदीशपुरा पुलिस पर आरेाप है कि जानलेवा हमले के एक आरोपित का नाम तहरीर से निकलवा दिया। पीड़ित को 12 घंटे चौकी में बैठाए रखा। वहीं, सदर पुलिस पर आरोप है कि हमलावरों को बचाने के लिए मारपीट के मामले में जबरन समझौता करा दिया। आवास विकास कालोनी सेक्टर चार निवासी अजहरुदीन शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय आया था। पीड़ित ने बताया कि 27 जुलाई की दोपहर आवास विकास कालोनी में एक सैलून पर उसके ऊपर कातिलाना हमला हुआ था। जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई गई थी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। पुलिस ने इस मामले में सदर निवासी विनय यादव और विपिन को जेल भेजा है। दोनों का आपराधिक इतिहास है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.