आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: वार्ड संख्या 28 के जागेश्वर नगर में वर्षों से खुला नाला स्थानीय लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। भगवान टॉकीज से नगला पदी मेन मार्केट और टैगोर नगर को जोड़ने वाले इस मार्ग पर दिन-रात भारी यातायात रहता है। इसके बावजूद नाला खुला होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी सचिन कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान नाले में पॉलिथीन और कचरा भरने से जल निकासी बाधित हो जाती है। गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस जाता है। इससे घरेलू सामान का नुकसान होता है। आए दिन आवारा मवेशी और अन्य जानवर भी खुले नाले में गिर जाते हैं। समस्या की जानकारी पर क्षेत्रीय पार्षद चौधरी प्रेमदास ने नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाया। एफएसआई इंस्पेक्टर जगेंद्र सिंह और बाद में उप नगर आयुक्त सरिता सिंह ने टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया। ...