Agra News: जागरूकता रैली निकालकर नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई
आगरा, अक्टूबर 9 -- Agra News: आगरा ऑप्थल्मोलॉजिस्ट्स एलुमनाई एसोसिएशन ने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क से जागरूकता रैली निकाली गई और आईएमए भवन में आईएमए के सहयोग से सीएमई आयोजित हुई। शहीद स्मारक से निकाली जागरूकता रैली के दौरान नागरिकों और सुबह की सैर पर आए लोगों को आंखों की देखभाल, दृष्टिहीनता से बचाव, नियमित नेत्र-जांच तथा नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बीडी शर्मा, डॉ. एसके सत्संगी, डॉ. सुनीता पंजवानी, डॉ. सतीश वर्मा उपस्थित रहे। रैली का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शुक्ला, सचिव डॉ. शेफाली मजूमदार, संयुक्त सचिव डॉ. अमित सिंह और संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Agra News: विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.