Agra News: जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन विछाने की मांग
आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: मौहल्ला ज्योति नगर निकट शहीद नगर में जलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने को पाइप लाइन बिछवाने को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई गई है। ज्योति नगर विकास समिति के सचिव कमरुल हसन ने कहा कि यह क्षेत्र वार्ड संख्या 97 में आता है। क्षेत्र में पानी की विकराल समस्या है। लोग पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी परेशान हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल के कारण लोग बेहाल हैं। उनका कहना है कि विभागों की उदासीनता के कारण इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एक बार फिर जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से समस्या समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.