आगरा, अक्टूबर 12 -- Agra News: थाना सैंया क्षेत्र के एक गांव में पटाखे चलाकर घर में फेंकने का विरोध करने पर युवकों ने किशोरी, उसकी मां व भाई से मारपीट की। किशोरी ने युवकों पर उसे जमीन पर पटक कर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन को प्रेषित शिकायती पत्र में पीड़ित किशोरी ने कहा है कि आठ अक्तूबर की शाम वह अपनी मां व भाई के साथ घर पर काम काज कर रही थी। गांव के युवकों ने पटाखे चलाकर उसके घर में फेंक दिए। किशोरी, उसकी मां और भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने तीनों से मारपीट की । किशोरी का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसे जमीन पर पटक दिया तथा कपड़े फाड़ कर छेड़छाड़ की है। पीड़ित ने थाना सैंया में लिखित शिकायत की थी परन्तु कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन से प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

हिंदी ह...