Agra News: जर्जर व झुका विद्युत पोल बदलवाने की मांग
आगरा, अगस्त 25 -- Agra News: कस्बा के मोहल्ला इमामबख्श में जर्जर व झुके बिजली के पोल से हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दूसरा पोल लगवाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने विद्युत विभाग से पोल बदलवाने की मांग की है। उन्होंने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इमामबख्श मोहल्ले में यह पोल काफी समय से एक तरफ झुका हुआ है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे कोई अप्रिय घटना या बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि विभाग केवल इसी एक पोल तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे क्षेत्र का सुरक्षा ऑडिट कराए। क्षेत्र में मौजूद अन्य जर्जर व क्षतिग्रस्त पोलों और ढीले तारों को चिन्हित कर दुरुस्त किया जाए।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.