आगरा, अगस्त 30 -- Agra News: 70वीं जनपदीय माध्यमिक बालिका अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता 31 अगस्त को क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज हरीपर्वत में होगी। कॉलेज की प्रधानाचार्य जे. सायलस ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू होगी। प्रतिभाग करने की इच्छुक कॉलेजों की टीमों को पात्रता प्रमाणपत्र सात प्रतियों में साथ लाना होगा। इसमें सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र, पिछली कक्षा की अंकतालिका या रिपोर्ट कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, हाईस्कूल की अंकतालिका, खिलाड़ी का पैन नंबर और विद्यालय का यू-डाइस कोड शामिल होना चाहिए। सभी अभिलेख प्रधानाचार्य या प्रधानाचार्या से प्रमाणित होने चाहिए। टीमें कोच या मैनेजर के साथ निर्धारित किट में सुबह नौ बजे विद्यालय पहुंचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...