Agra News: जनपदीय माध्यमिक बालक-बालिका कराटे प्रतियोगिता एक को
आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-14, 17, 19 बालक-बालिका कराटे प्रतियोगिता एक अगस्त को शोएब मुहम्मदिया एओ इंटर कॉलेज कलक्ट्रेट के प्रांगण में होगी। संयोजक प्रधानाचार्य मो. इस्लाम कादरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के सभी इंटर कॉलेज के कराटे खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता का वजन 30 जुलाई को प्रतियोगिता स्थल पर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगा। प्रतियोगिता में अपने खिलाड़ियों को प्रतिभाग के इच्छुक विद्यालय सात प्रतियों में पात्रता प्रमाण पत्र, निर्धारित किट व कोच/ मैनेजर के साथ प्रतियोगिता स्थल पर भेजें। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी शाहतोष गौतम से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.