Agra News: जनकपुरी महोत्सव के रक्तदान शिविर, 44 यूनिट रक्तदान
आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा रविवार को भवना एस्टेट स्थित समिति के कार्यालय पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में दिया गया रक्त अमूल्य योगदान होता है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ समाजसेवा को जोड़ना सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति का यह प्रयास मानव सेवा की भावना को नई दिशा देने वाला है। शिविर में स्थानीय लोगों, समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रक्तदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.