आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से बैठक का आयोजन किया। जिसमें ने अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू' यादव ने बताया कि कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट के निकट लगभग 16000 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाले भव्य जनक महल के मुख्य मंच तक जाने वाले मार्ग को अयोध्या धाम के वर्तमान स्वरूप की तर्ज पर विकसित करने पर गंभीर मंथन चल रहा है। आयोजन स्थल के शीघ्र सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग को लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में आयोजन स्थल की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के समयबद्ध विकास का अनुरोध किया गया, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को उत्क...