Agra News: छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने में जुटे सपाई
आगरा, अक्टूबर 16 -- Agra News: आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान किया। शुक्रवार को कलवारी स्थित राधा राधा मोहन गार्डन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष महिपाल यादव ने की। मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजपाल यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का काम करें। इस अवसर पर राहुल चतुर्वेदी, राकेश धनगर, यदुवीर यादव, जितेंद्र खटीक, रामसेवक जाटव, सुरेश चाहर, विधायक शर्मा, विजय यादव, उमेश यादव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मतदाता बनने का मौका, 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.