आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: छावनी परिषद की हरियाली को व्यवस्थित करने और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए छावनी परिषद नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत छावनी क्षेत्र में मौजूद पेड़ों की प्रजातिवार गणना कराई जाएगी। हर प्रजाति के पेड़ों की संख्या और उनकी स्थिति का आकलन किया जाएगा। इस सर्वे के दौरान प्रत्येक पेड़ को डिजिटल पहचान भी दी जाएगी। सर्वे के जरिए यह भी पता लगाया जाएगा कि छावनी क्षेत्र में किस प्रजाति के कितने पेड़ मौजूद हैं, और कौन सी प्रजातियां पर्यावरण के लिए अधिक उपयोगी हैं। खासतौर पर पेड़ों की कार्बन सोखने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर अधिक कार्बन अवशोषित करने वाली प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता से रोपा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य केवल पेड़ों की संख्या बढ़ाना ही नहीं , बल्कि ऐसी प्रजातियों...