आगरा, अक्टूबर 1 -- Agra News: छावनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर छावनी परिषद की ओर से तमाम जागरूकता कार्यक्रम और तमाम दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर छावनी की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। स्वच्छता ही सेवा के तहत छावनी परिषद की ओर से साफ-सफाई संबंधी तमाम गतिविधियां कराई जा रही हैं। जिसके तहत लोगों को मकान और दुकानों से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालने, पॉलीथिन छोड़ कपड़े का थैला इस्तेमाल करने आदि के लिए प्रेरित किया जा रहा है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दावे भी किए जा रहे हैं। लेकिन, क्षेत्र में स्थिति इससे विपरीत है। सड़क किनारे बने कूड़ा स्थल जैसे ग्वालियर रोड, टक्कर रोड, करिअप्पा रोड (आगरा होटल), बालूगंज, सुल्तानपुरा आदि स्थानों से नियमित कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। स्थिति यह है कि ...