Agra News: छात्रों ने लगाए पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प
आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: एसएस कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने फलदार व पुष्पीय पौधे रोपे। प्रबंध निदेशक मनीष गुप्ता ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं, अतः अधिक से अधिक पौधे लगाना सभी का कर्तव्य है। निदेशक तृप्ति गुप्ता ने कहा कि आज रोपा गया पौधा भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बनेगा। प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सभी को अभियान की सफलता पर बधाई देते हुए हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.