आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को तीन दिवसीय स्काउट प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन हुआ। विद्यालय के 100 स्काउट शामिल हुए। मूल सिद्धांत एवं व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें स्काउट नियम, विभिन्न प्रकार की रस्सियों की गांठें लगाना, कंपास की सहायता से दिशा ज्ञात करना, टेंट पिचिंग, नॉन-फायर कुकिंग (फूड प्लाजा) तथा अनुशासन, सहयोग और सेवाभाव जैसे महत्वपूर्ण गुणों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य अमित चतुर्वेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। आयोजन में शिवकांत लवानिया, सुजीत मालोनिया, राहुल चौधरी, विनय त्रिपाठी, सुनील चौधरी, ज्ञानेंद्र तिवारी का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: स्काउट-गाइड शिविर में विद्यार्थियों को स...