आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कांउसिल की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलनरत सीजेपी के सौरभ दास एवं आशुतोष रांका आदि छात्र युवा नेताओं की गिरफ्तारी की आलोचना कर उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई। साथ ही वोट चोरी के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर जंतर-मंतर की प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाली एवं दिल्ली में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्षरत छात्रों, युवाओं के खिलाफ कार्यवाही और छात्राओं को प्रताड़ित किए जाने की कड़ी निन्दा की गई। अध्यक्षता एमपी दीक्षित ने की। यह भी पढ़ें- सीजेपी के प्रेस कान्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा से कहा-दफा हो जाओ जिला सचिव पूरन सिंह,.एसके खोसला, दिलीप रघुवंशी, मोहन सिंह जादूगर, नीरज मिश्रा, भीकम ...