आगरा, अगस्त 12 -- Agra News: छावनी परिषद के कैंट बोर्ड पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बस्ती में बुधवार को एक छात्रा ने शिक्षक पर चांटा मारने का आरोप लगाते हुए परिजनों को बुला लिया। परिजनों ने नाराजगी जाहिर कर स्कूल में हंगामा कर दिया। शिक्षकों ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया। छावनी परिषद ने मामले की जांच छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक को सौंपी है। जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी छात्रा स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप है कि कक्षा के दौरान शिक्षक ने छात्रा से होमवर्क पूरा करने को कहा। छात्रा ने कुछ जवाब दिया। आरोप है जिसे लेकर शिक्षक ने फटकार लगाते हुए छात्रा को थप्पड़ मार दिए। छात्रा कक्षा से निकल कर पास ही अपने घर चली गई और परिजनों को बताया। जिसे लेकर करीब 15-20 महिला और पुरुष स्कूल में पहुंच गए। देखते ही देखते परिसर में माहौल गर्म ...