Agra News: छात्राओं ने नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया
आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: प्रेम विद्यालय गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय सीसीए प्रतियोगिता शृंखला का शनिवार को नृत्य प्रतियोगिता संग समापन हुआ। अंतिम दिन छात्राओं ने अपनी नृत्य प्रतिभा, आत्मविश्वास, भाव-अभिव्यक्ति और मंच कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने युगल (ड्यूट) और समूह (ग्रुप) नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रस्तुतियों में संगीत, ताल, भाव, समन्वय तथा मंचीय प्रस्तुति का सुंदर संयोजन देखने को मिला। पूरे विद्यालय की छात्राओं ने दर्शक के रूप में भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। तालियों के साथ प्रतिभागियों का निरंतर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की मुख्य निर्णायक वीरा सक्सेना रहीं। विशेष अतिथि डॉ.बानी दयाल धीर व प्रधानाचार्य माला बल आदि उपस्थित रहे। विशेष अतिथि डॉ.बानी दयाल धीर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.