आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: आगरा रेल मंडल के धौलपुर-आगरा सेक्शन में फाटक सं. 493 का संरक्षा की दृष्टि से मरम्मत का काम होना है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि काम के चलते रेलवे ने फाटक को 20 जुलाई की सुबह 7 बजहे से 25 जुलाई की शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। गेट बंद रहने के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग फाटक सं.-494 (सोहल्ला) से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...