Agra News: छह दिन में बने रेलवे पेंशनरों के 540 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
आगरा, नवम्बर 7 -- Agra News: आगरा रेल मंडल में 1 से 30 नवंबर तक रेलवे पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्रों के लिए लगाए गए विशेष शिविरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पेंशनर पहुंच रहे हैं। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि शिविरों में प्रशिक्षित कर्मचारी एवं हित निरीक्षकों की टीम मौजूद रहती है जिससे रेलवे पेंशनरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्य में रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन तथा भारतीय स्टेट बैंक आगरा कैंट के शाखा प्रबंधक नितिन अग्रवाल का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। 6 नवंबर तक शिविर में 540 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। शिविर में पेंशनर्स के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मंडल चिकित्सालय की मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.