Agra News: चोरी के 10 मोबाइल संग जीआरपी ने शातिर चोर दबोचा
आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: जीआरपी आगरा कैंट व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कैंट स्टेशन से शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जीआरपी को चोरी के 10 मोबाइल फोन मिले हैं। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 2.70 लाख रुपये से अधिक है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस वाले दिन स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवा पुत्र सागर निवासी बसई मंडी ताजगंज बताया। आरोपी की निशानदेही से चोरी के 10 मोबाइल मिले। तलाशी में आरोपी की जेब से 5100 रुपये भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यात्रियों के मोबाइल चोरी कर सस्ते दाम पर बाजार में बेचकर अपना जीवनयापन करता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: बड़हिया स्टेशन पर दो चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार जीआरपी ने आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.