Agra News: चोरी के माल समेत दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। चोरों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर शाम छर्रा रोड से ततारपुर की ओर जाने वाले रास्ते से रिजवान पुत्र छोटे निवासी छप्पर वाली मस्जिद बड्डू नगर कासगंज, नितिन पुत्र ज्ञान सिंह निवासी रहमतपुर माफी थाना ढोलना को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का एक इनवर्टर, एक बैटरी, एक सूटकेस बरामद किया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह भी पढ़ें- Agra News: चोरी की तीन बाइक समेत तीन शातिर गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.