Agra News: चोरी की तीन बाइक समेत तीन शातिर गिरफ्तार
आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक व तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटाया। पुलिस बरामद हुई बाइकों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को ओम बिहारी कालोनी में स्थित आफिस के निकट से बोबी पुत्र लेखराज निवासी प्रताप नगर सहावर गेट कासगंज, विशाल उर्फ बोधरत्न उर्फ मनकू पुत्र पंजाबी लाल निवासी मंडी के पीछे हनौता रोड कासगंज, होती लाल पुत्र ठाकुर दास निवासी सहायपुर अमांपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास मिलीं बाइकों के संबंध में जानकारी जुटाई तो वह चोरी की निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.