आगरा, नवम्बर 1 -- Agra News: सोरों कोतवाली में दर्ज चोरी की घटना के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक जोडी पायल, एक कमर कंधनी व घटना में प्रयुक्त किया फरसा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि कोतवाली में दर्ज चोरी की घटना में वांछित आरोपी रज्जो उर्फ राजेश पुत्र महाराज सिंह निवासी पैसोई थाना सोरों को पुलिस ने सलेमपुर बीबी के निकट से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात में से एक जोड़ी पायल व एक कमर कन्धनी, घटना में प्रयुक्त एक लोहे का फर्सा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है।

सोरों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार चोरी के जेवर समेत दो आरोपी...