Agra News: चोरी की ई-रिक्शा बैटरी समेत तीन आरोपी पकड़े
आगरा, अक्टूबर 27 -- Agra News: शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से चोरी की ई-रिक्शा की चार बैटरी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात लोको कॉलोनी सहावर गेट कासगंज से रवि पुत्र विष्णु पाल निवासी पवसरा कासगंज, ओमप्रजापति पुत्र सर्वेश कुमार निवासी नगला वाले कासगंज, आकाश पुत्र पुत्तू सिंह निवासी पहाड़पुर कासगंज को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा की चार बैटरी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.