आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: सोरों नगर पालिका परिसर में बोर्ड बैठक रद्द करने व वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे नाराज सभासदों का धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। नगर पालिका चेयरमैन, ईओ व नाराज सभासदों के बीच दिनभर चली वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। जिसके बाद नाराज सभासद अनशन पर बैठे रहे। गुरुवार की दोपहर सोरों के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, एसडीएम व प्रभारी अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा नगर पालिका परिसर में अनशन पर बैठे नाराज सभसदों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। चेयरमैन, ईओ व सभासदों के बीच करीब तीन घंटे तक वार्ता चली लेकिन दोनों के बीच कोई भी सहमति नहीं बन सकी। सभासद बोर्ड बैठक को रद्द करने और वित्तीय अनियमतिताओं की जांच की मांग करते रहे। सभासद संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि नगर पालिका में ल...