आगरा, जुलाई 29 -- Agra News: आठ लाख रुपये के चेक बाउंस के आरोप में सराफ राहुल कुमार निवासी सिकंदरा को अदालत ने तलब किया है। अतिरिक्त न्यायालय संख्या एक के पीठासीन अधिकारी राज बहादुर सिंह मौर्य ने आरोपित को दो अगस्त को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। आवास विकास कॉलोनी थाना जगदीशपुरा निवासी मुकेश ने अधिवक्ता जल सिंह परिहार के माध्यम से अदालत में वाद दायर किया है। बताया है कि विपक्षी ने 26 नवंबर 2024 को जेवर बनाने के लिए उनकी फर्म से आठ लाख रुपये का सोना खरीदा था। दिसंबर 2024 को आठ लाख रुपये का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। तगादा करने पर पैसा देने से मना कर दिया। विधिक नोटिस का भी जवाब नहीं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...