आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: चेक डिसऑनर के आरोपित ध्रुव कुमार निवासी एत्मादुद्दौला को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आठ कन्हैया जी ने आरोपित को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। वादी नवनीत शर्मा निवासी ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस द्वितीय ने अधिवक्ता जल सिंह के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर बताया था कि विपक्षी ने प्लॉट खरीदने को 8.25 लाख रुपये उधार लिए थे। विपक्षी ने उक्त राशि के एवज में वादी को चेक दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...