Agra News: चेक बाउंस के आरोप में महिला तलब
आगरा, जुलाई 2 -- Agra News: चेक बाउंस के आरोप में महिला रानी को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नौ मोहित कुमार प्रसाद ने आरोपित को चार सितंबर को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। वादी सोनपाल सिंह निवासी महल सिकंदरा ने अधिवक्ता शिवशंकर मुद्गल के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया है। बताया कि दरी उद्योग के नाम से व्यापार करने वाली रानी ने अपने व्यापार के लिए दो लाख छह हजार रुपये उससे उधार लिए थे। समय सीमा समाप्त होने पर महिला ने चेक दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.