आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: चेक डिसऑनर के मामले में आरोपित आकाश निवासी आवास विकास कॉलोनी को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित कुमार प्रसाद ने आरोपित को सात सितंबर को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए। वादी पंकज शर्मा निवासी शांतिपुरम बोदला ने अधिवक्ता राजेश यादव के माध्यम से विपक्षी के विरुद्ध एक लाख 97 हजार रुपये के चेक डिसऑनर आरोप में अदालत में मुकदमा दायर किया था। आरोपित द्वारा दिया चेक भुगतान के लिए बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया था। विधिक नोटिस उपरांत भी विपक्षी ने धनराशि नहीं दी। तब उसने न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...