Agra News: चेक बाउंस का आरोपित तलब
आगरा, सितम्बर 9 -- Agra News: चेक डिसऑनर में आरोपित मैसर्स जीजी इंटरप्राइजेज के अधिकृत प्रतिनिधि प्रकाश सिंह निवासी बोदला बिचपुरी रोड को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नौ मोहित कुमार प्रसाद ने आरोपित को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। वादी सौरभ अग्रवाल निवासी बालाजी नगर कमला नगर ने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर बताया कि विपक्षी से वादी के घनिष्ठ संबंध थे। विपक्षी ने वादी से 10 हजार रुपये उधार ले दो माह में वापस करने का वादा किया था। विपक्षी ने समय सीमा समाप्त होने पर उक्त धनराशि का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.