Agra News: चेक डिसऑनर का आरोपित तलब
आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: साढ़े तीन लाख रुपये के चेक डिसऑनर के आरोपित नेत्रपाल निवासी फतेहपुर सीकरी को अदालत ने तलब किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 10 मो. साजिद ने आरोपित को 16 जुलाई को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए। वादी मोहम्मद आमिल निवासी सीकरी चार हिस्सा थाना फतेहपुर सीकरी ने अधिवक्ता जल सिंह परिहार के माध्यम से मुकदमा दायर कर बताया था कि आरोपित ने अपनी मां की बीमारी के नाम पर वादी से 31 दिसंबर 24 को तीन लाख पचास हजार रुपये उधार लिए थे। समय सीमा समाप्त होने पर धनराशि मांगी तो आरोपित ने चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.