Agra News: चित्रों में दिखी सृजनशीलता, निबंधों में झलकी विचारशीलता
आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: संस्कार शाखा की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने मनवाया हुनर का भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से संस्कृति माह के अंतर्गत धूलियागंज स्थित महाराजा अग्रसेन बाल मंदिर स्कुल में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मगोपाल मित्तल, संयोजक योगेश गोयल एवं रोली गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शाखा सचिव प्रशांत अग्रवाल व कोषाध्यक्ष जितेंद्र बंसल ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रकृति संरक्षण, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सरोकार जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से सजीव रूप दिया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करते हुए लेखन क्षमता और बौद्धिक प्रतिभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.