आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में आढ़ती हाजी नसीम के यहां हुई चोरी का खुलासा हो गया है। चोर कोई बाहर वाला नहीं निकला। चालक ने ही अपने पिता के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40.25 लाख रुपये बरामद किए हैं। चोरी की रकम से खरीदा गया एक आईफोन भी मिला है। 14 दिन में आरोपियों ने कई लाख रुपये खर्च कर दिए। वे बरामद नहीं हो सके। मथुरा निवासी हाजी नसीम की सिकंदरा मंडी में मौसमी की आढ़त है। आंध्र प्रदेश से ट्रकों में उनके यहां माल आता है। उनके यहां करीब 100 कर्मचारी हैं। आस-पास के जिलों में मौसमी की सप्लाई उनके यहां से होती है। बड़ा काम है। एक अगस्त को उन्हें कारोबार के सिलसिले में हैदराबाद जाना था। उन्होंने मथुरा निवासी चालक शिशुपाल से कहा कि उन्हें दिल्ली तक छोड़ देगा। सुबह आ जाए...